Advertisements
Spread the love

भाजपा नेत्री डॉ सुनीता ने निताई सबर परिवार को दी आर्थिक सहयोग…

बहरागोड़ा (देवाषीश नायक) समाजसेवी सह भाजपा नेत्री डॉक्टर सुनीता देबदूत सोरेन ने आज घाटशिला विधानसभा अंतर्गत दंपाडा क्षेत्र के कानीमोहली गांव जाकर पीड़ित परिवार से मिली।
कानीमोहली गांव के निताई सबर लंबे समय से बीमार चल रहे थे, कुछ दिनों पहले उनका देहांत हो गया था। उक्त बातों की जानकारी क्षेत्र के आंदोलनकारी दुखीराम मार्डी जी के द्वारा प्राप्त हुई थी । आज इस मौके पर डॉ सुनीता ने दुखीराम मार्डी एव्ं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उनके घर जाकर मिले तथा पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया ।

Advertisements

दुखीराम मार्डी ने बताया कि पीड़ित परिवार को श्रद्धाकर्म के लिए असमर्थ महसूस कर रहा है। इस बात को उन्होंने डॉक्टर सुनीता को बताया, डॉ सुनीता ने संज्ञान में लेते हुए निताई सबर के धर्मपत्नी फुलमनी सबर को आर्थिक सहायता प्रदान की, एवं सुख-दुख में हमेशा साथ रहने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर आंदोलनकारी दुखीराम मार्डी, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय महाकुर , विकास विशोई,शैलेंद्र सिंह, फुलमनी सबर, सुबोध कर्मकार, बोलाइ कर्मकार, सुब्रोतो दास, विजय कर्मकार आदि मौजूद रहे।

You missed

घाटशिला : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडूचेरी में भाजपा की जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर