Spread the love

बहरागोड़ा: डायवर्सन में अज्ञात ट्रक और पैसेंजर टेम्पो के साथ हुआ टक्कर, तीन घायल

बहरागोड़ा (देवाशीष नायक) बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के शिरिषतल स्थित डायवर्सन में अज्ञात ट्रक और पैसेंजर टेम्पो के टक्कर में तीन लोग घायल हो गए. सूत्र से हवाले से मीली जानकारी के अनुसार टेम्पो में दो सवार थे. संजुक्ता नायेक {46}, शंखचित्रा धाड़ा {40} और ऑटो रिक्शा चालक गोपीनाथ सिंह (27) बुरी तरह से घायल हो गए. इस दौरान स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस तीनों घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात संजुक्ता नायक {46}, शंखचित्रा धाड़ा {40} महिला की स्थिति गंभीर देखते हुए उच्च चिकित्सा हेतु पीआर एम मेडिकल कॉलेज बरिपदा रेफर कर दिया गया. वही टेंपो चालक मामूली चोट लगने के कारण इलाज के पश्चात छोड़ दिया गया.

Advertisements
Advertisements