
बहरागोड़ा: मौसीबाड़ी में श्रद्धालुओं ने किया भगवान जगन्नाथ का दर्शन, जलाया गया 108 दीप
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
बहरागोड़ा प्रखंड के पांचरुलिया अंतर्गत मौसीबाड़ी में श्रद्धालुओं ने बुधवार को भगवान जगन्नाथ का दर्शन किया. इस दौरान हेरापंचमी उत्सब आयोजित हुई. पट खुलने के साथ ही मौसीबाड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. प्रथम पूजा सुबह 6 बजे मंदिर के मुख्य पुजारी शंकर प्रसाद कर ने करायी. पूजा की शुरुआत भगवान जगन्नाथ के साथ भाई बलराम और बहन सुभद्रा के मंगल स्नान से हुई. इसके बाद 108 दीप जलाकर आरती उतारी गई. दोपहर 12 बजे पट बंद होने तक श्रद्धालुओं का आना जारी रहा. दोपहर तीन बजे तक पूजा-अर्चना बंद रहा.


साथ ही भगवान का शयन कराया गया. पुन: तीन बजे मंदिर का पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया. देर शाम आठ बजे मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही. रात में अन्न का भोग लगाकर भगवान उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद बांटे गए. हरिशयनी एकादशी 5 जुलाई को भगवान जगन्नाथ पुन: अपने मंदिर में वापस लौटेंगे. इस मौके पर सुजीत गिरी, तपन त्रिपाठी, अनिल साहू, हरिलाल साहू, अमरजीत साहू, तपन नायक आदि उपस्थित थे.

