Advertisements
Spread the love

बहरागोड़ा – झारखंड सरकार के माननीय शिक्षा मंत्री ने मॉडल विद्यालय का किया निरीक्षण. . .

रिपोर्ट:- देवाशीष नारायक

Advertisements

बहरागोड़ा :- बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत संचालित मॉडल विद्यालय का निरीक्षण सोमवार को झारखंड सरकार के माननीय शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने किया. इस अवसर पर मंत्री ने प्रखंड मुख्यालय हिंदी मिडिल स्कूल में वर्तमान संचालित मॉडल स्कूल व पाठबेड़ा अवस्थित नवनिर्मित भवन का जायजा लिया. जिसमें प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के अनुपस्थिति में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी विशेश्वर कुईला उपस्थित रहे.

  • जिन्हें शिक्षा मंत्री के द्वारा पूछे गए सवालों का संतोषपूर्ण जवाब नहीं दे पाने के कारण संबंधित विभाग के उच्च अधिकारी से दूरभाष पर शिक्षा मंत्री ने उनके विरुद्ध तथा नवनिर्मित भवन का हस्तांतरण नहीं होने पर संवेदक के प्रति विभागीय कार्रवाई करने का आदेश दिया

साथ ही उन्होंने कहा की राज्य में बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए शिक्षकों की कमी को बहुत जल्द पूरा किया जाएगा. वहीं 26000 हजार शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश आने के पश्चात नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर दीजिए दी जाएगी.

इसके उपरांत राज्य में भाषा शिक्षकों का भी नियुक्ति तथा टेट परीक्षा का आयोजन बहुत ही जल्द लिया जाएगा. वहीं उन्होंने कहा कि राज्य में पाँच साल के अंदर पाँच हजार सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस खोला जाएगा. इस मौके पर पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष आशीष मिश्रा, झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष लंबोदर कुवंर, सुरेंद्रनाथ हंसदा, बापी साऊ आदि उपस्थित थे.

You missed