
बहरागोड़ा: भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा हेमन्त सरकार के 6 वर्षों में बहरागोड़ा विधानसभा का विकास ठप
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत गहलामुड़ा गांव में भाजपा बड़शोल मंडल का कार्यकर्ता सम्मेलन उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ. इस सम्मेलन में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल महामंत्री कमलकांत सिंह ने की.


डॉ. गोस्वामी ने सरकार पर बोला हमला
मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने अपने संबोधन में राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा –हेमन्त सरकार के 6 वर्षों में विकास कार्य पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है. ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बदहाल है. बहरागोड़ा के लोग इलाज के लिए पश्चिम बंगाल और ओड़िसा के अस्पतालों पर निर्भर हैं. गरीब मरीजों के लिए एम्बुलेंस तक उपलब्ध नहीं, जबकि मंत्री एयर एम्बुलेंस से दिल्ली जाते हैं.
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आज तक माटिहाना स्थित ट्रॉमा सेंटर को शुरू नहीं कर सकी. कई स्वास्थ्य केंद्र बने जरूर हैं, लेकिन चिकित्सकों की नियुक्ति न होने से ग्रामीणों को कोई लाभ नहीं मिल पाया.

डॉ. गोस्वामी ने रोजगार पर भी उठाया सवाल
डॉ गोस्वामी ने कहा इन 6 वर्षों में बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में एक भी उद्योग स्थापित नहीं हुआ. बेरोजगारी के कारण युवा रोजगार की तलाश में दक्षिण भारत पलायन कर रहे हैं. हेमन्त सरकार पूरी तरह विफल है और अब जनता इसके खिलाफ खड़ी होगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे राज्य सरकार की विफलताओं को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाएँ.

भाजपा नेताओं ने भरी हुंकार
सम्मेलन को वरीय भाजपा नेता रंजीत बाला, बापटू साव, श्रीवत्स घोष, राखोहरी मुखी, मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, मानिक दास, रामहरि कांड, यादव पात्र और रुपेश कुमार सिंह ने भी संबोधित किया. इस दौरान वक्ताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया और कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान किया.
इस मौके पर पंचानन मुंडा, गौरीशंकर गंड, शिवशंकर माइति, असीम सेनापति, देबब्रत दे, तापस बारीक, रॉबिन नायक, उत्तम मुंडा, बबलू महाली, अर्णव भुई, राजीव भुई, बबलू नायक, नीलाद्रि आईच, सुजीत पाल, शिबू सांतरा, गुरु प्रशाद गोराई, देव मण्डल, अमिताव महापात्र, राज महापात्र, सुजीत पाल, जगन्नाथ पोलाई, पलटू बेरा, असीम आईच, अरुण साव आदि उपस्थित थे.
Related posts:

