Advertisements
Spread the love

बहरागोड़ा: अज्ञात कार ने खंडामौदा निवासी रवि नाईक को मारी टक्कर, बेहतर इलाज के लिए किया रेफर

बहरागोड़ा (देवाशीष नायक) प्रखंड के बरसोल थाना अंतर्गत एनएच 49 पर खंडामौदा चौक समीप बुधवार की रात अज्ञात कार ने खंडामौदा निवासी रवि नाईक (40) गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं घटनास्थल मे तत्काल हाईवे पुलिस पेट्रोलिंग वाहन मौके पर पहुंची तथा स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां प्राथमिक इलाज के पश्चात स्थिति को गंभीर देखते हुए उच्च चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया गया. सूत्र के हवाले से खबर मिला कि रवि नाईक पैदल राजमार्ग से पार कर रहा था. उस दौरान तेज रफ्तार कार ने धक्का मार कर फरार हो गया. वहीं पुलिस कार के अनुसंधान करने में जुटी हुई है.

Advertisements

You missed