
बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती ने शिक्षकों को उनके जिले में स्थानांतरण की मांग की…
विश्वकर्मा सिंह चाकुलिया: विधानसभा सत्र में सोमवार को बहरागोड़ा विधानसभा के विधायक समीर मोहन्ती ने शिक्षकों को अपने गृह जिला स्थानांतरण की मांग उठाई. इस दौरान विधायक ने कहा कि शिक्षकों की काफी लम्बे समय से गृह जिला स्थानांतरण की मांग रही है. पूर्व मुख्यमंत्री तथा शिक्षा मंत्री द्वारा शिक्षकों को आश्वस्त किया गया था कि जल्द ही गृह जिला स्थानांतरण की प्रक्रिया को पूरा कर शिक्षकों के हित में उन्हें गृह जिला स्थानांतरित किया जाएगा.

परंतु अभी तक उनका स्थानांतरण नहीं हो पाया है. विधायक ने जल्द इस प्रक्रिया को पुरा करने का आग्रह किया.दुसरी और अल्पसूचित प्रश्नकाल में विधायक ने पुलिस थानाओं में वाहन उपलब्ध कराने की मांग की. सरकार के तरफ से जवाब देते हुए प्रभारी मंत्री आलमगीर आलम ने आगामी वित्त वर्ष में वाहन क्रय कर थानाओं को उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया.

