नए अंचल अधिकारी कमल किशोर ने ग्रहण किया पदभार…
जगबंधु महतो गम्हरिया: सरायकेला जिले के गम्हरिया प्रखंड के नव नियुक्त अंचल अधिकारी कमल किशोर ने सोमवार को निवर्तमान अंचल अधिकारी गिरेन्द्र टूटी से पदभार ग्रहण किया। कमल किशोर इसके पूर्व कोडरमा सदर सीओ के पद पर पदस्थापित थे। वहीं उनके जगह पर अब गिरेन्द्र टूटी अंचल सभालेंगे।
Advertisements

Advertisements

पदभार ग्रहण करते ही कमल किशोर ने अपना विजन साफ करते हुए कहा कि अंचल कार्यालय में अब दलाली पर अंकुश लगाना और सरकारी जमीनो की खरीद-बिक्री पर अंकुश लगाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि अंचल कार्यालय आने वालों के साथ किसी तरह का भेदभाव न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।

