Advertisements
Spread the love

बहरागोड़ा: विधायक समीर कुमार मोहंती ने बिजली व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को दी सख्त निर्देश

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
बहरागोड़ा वन विश्रामगृह में शुक्रवार को विधायक समीर मोहंती ने बिजली विभाग के जीएम एवं अन्य वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की. बैठक में क्षेत्र में हो रही बार-बार बिजली कटौती, लो-वोल्टेज की समस्या, जर्जर विद्युत तारों एवं खराब ट्रांसफार्मरों से जुड़ी शिकायतों पर गंभीर चर्चा की गई. इस दौरान विधायक समीर मोहंती ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि चिन्हित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि आम जनता को निर्बाध, सुरक्षित एवं बेहतर बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बैठक के दौरान यह भी निर्देश दिया गया कि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा जरूरत के अनुसार त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को जल्द राहत मिल सके. उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर आवश्यक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

Advertisements