Spread the love

चाकुलिया: पेसा कानून लागू होने की खुशी में ढोल-नगाड़ों के साथ झामुमो ने मनाया जश्न

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित बिरसा चौक में शुक्रवार को पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की खुशी में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल-नगाड़ों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक जश्न मनाया. इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक समीर मोहंती ने कहा कि झामुमो सरकार द्वारा पेसा कानून लागू किया जाना आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है. इस कानून से ग्राम सभा को वास्तविक अधिकार मिले हैं और जल-जंगल-जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है. विधायक ने कहा कि अब गांव से जुड़े अहम निर्णय ग्राम सभा के माध्यम से लिए जाएंगे, जिससे सच्चा स्वशासन स्थापित होगा. झामुमो शुरू से ही आदिवासी अधिकार, स्वाभिमान और अस्मिता की लड़ाई लड़ती आई है और पेसा कानून का क्रियान्वयन उसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है.

Advertisements
Advertisements

You missed