Advertisements
Spread the love

बहरागोड़ा के शारदा प्रोजेक्ट कंपनी में पंखे पर लटका मिला युवक का शव।जाँच में जुटी पुलिस

बहरागोड़ा(रिपोर्ट-देवाशीष नायक):-बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के एन एच 18 किनारे अवस्थित शारदा प्रोजेक्ट कंपनी मे मंगलवार को कंपनी के अंदर पंखे में झूलते हुए बिहार के युवक का शव पाया गया . मृतक युवक अजय कुमार (27)बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत हतुयारी थाना क्षेत्र के एकामा गांव निवासी. वहीं मृतक कंपनी में मशीन ऑपरेटर का काम किया करता था. मिली जानकारी के अनुसार कंपनी के अंदर सभी अपने-अपने काम में व्यस्त थे. सुबह कर्मचारियों के द्वारा रूम में आने पर ऑपरेटर को पंखे में लटकते हुए देखा. जिसके पश्चात कंपनी प्रबंधन द्वारा बहरागोड़ा पुलिस को सूचित किया गया. वहीं मौके पर पुलिस पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर अंत परीक्षण के लिए भेज दिया गया. साथ ही पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है.