Advertisements
Spread the love

बहरागोड़ा: प्लस टू उच्च विद्यालय मानुषमुड़िया में अभिभावक-शिक्षक बैठक तथा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 

सभी अभिभावकों को विद्यालय से जुड़ने की जरूरत : मुखिय

Advertisements


बहरागोड़ा प्रखंड के बरसोल थाना अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय मानुषमुड़िया में अभिभावक-शिक्षक बैठक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सोमाय मुर्मू की अध्यक्षता किया गया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय के बगीचे के फूलों और पत्तियों से तैयार गुलदस्ता से किया गया। कार्यक्रम में मैट्रिक और इंटर के टॉपर छात्र-छात्राओं को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर तथा उनके माता-पिता को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भूतिया ग्राम पंचायत के मुखिया विधान चंद्र माण्डी ने कहा विद्यालय एवं छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावकों का विद्यालय से जुड़ना बहुत जरूरी है। विद्यालय के विकास के लिए अभिभावक भी एक हम कड़ी है। उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों की नियमित उपस्थिति एक कठिन समस्या बन गई है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पाथरा ग्राम पंचायत के मुखिया राधी मुर्मू उपस्थित थे। उन्होंने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाध्यापक श्री छोटा भुजंग टुडू के द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन वरीय शिक्षक सत्यजीत पत्र के द्वारा किया गया। इस मौके पर शिक्षक महादेव मुर्मू, सोनाली रानी दत्ता,राजीव कुमार मांझी, सुब्रत प्रधान, हरिपद महतो, गोपाल चंद्र घोष, पंकज कुमार अग्रवाल एवं अभिभावक शंभू नाथ मंडल, स्वरूप घटवारी, पार्वती मुर्मू, हीरालाल कालिंदी, मौसुमी गिरी, सुजाता गिरी आदि उपस्थित थे।

You missed