Spread the love

बहरागोड़ा: शिक्षक लक्ष्मीकांत मुर्मू का हुआ असामयिक निधन, विधायक समीर कुमार मोहंती ने दी हर संभव मदद करने का आश्वासन

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
बहरागोड़ा प्रखंड के पाथरा पंचायत अंतर्गत पाथरा गांव निवासी शिक्षक लक्ष्मीकांत मुर्मू के असामयिक निधन की सूचना पाकर विधायक समीर कुमार मोहंती उनके आवास पहुंचे तथा शोक संतप्त परिवार से मिलकर संवेदना प्रकट की. लक्ष्मीकांत मुर्मू छात्र जीवन से ही समाज सेवा से जुड़े हुए थे तथा स्कूली बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर गुजारा करते थे. घर की खराब माली हालत को देखते हुए विधायक समीर मोहंती ने बच्चों के आगे की पढ़ाई के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया. सबसे बड़ी बेटी जो अभी कक्षा छठी में पढ़ाई कर रही है उसे कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में नामांकन कराने की बात भी विधायक ने कही. साथ ही विधायक समीर मोहंती ने तत्काल क्रियाक्रम आदि के लिए आर्थिक मदद भी की. इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, सीलू मुर्मू, धनेश्वर मुर्मू आदि उपस्थित थे.

Advertisements
Advertisements

You missed