Advertisements
Spread the love

बहरागोड़ा : सजेगी ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ दरबार, साथ में कलश यात्रा और सांस्कृतिक आयोजन…

रिपोर्ट : देवाषीश नायक 

बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना को जागृत करने के उद्देश्य से आगामी 22 मार्च 2026 को एक भव्य ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ का आयोजन किया जाएगा। 

शुक्रवार को काली संघ मैदान में अरदेन्दु प्रहराज की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सम्मेलन का आयोजन नेताजी सुभाष शिशु उद्यान के समीप स्थित शाखा मैदान में किया जाएगा।

जिसमें धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देखने को मिलेगी और विभिन्न गांवों से श्रद्धालु कलश यात्रा निकालकर सम्मेलन स्थल तक पहुंचेंगे । वैदिक रीति-रिवाज के साथ यज्ञ का आयोजन किया जाएगा । प्रतिष्ठित संतों के सारगर्भित प्रवचन होंगे और स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक नृत्य-प्रस्तुतियां दी जाएंगी। श्रद्धालुओं के लिए दोपहर के प्रसाद की व्यवस्था आयोजकों द्वारा की जाएगी।साथ ही सम्मेलन के सफल और सुव्यवस्थित संचालन के लिए रामकृष्ण धाड़ा (पीरु) को संयोजक तथा अपूर्व सुंदर दास (अपु) को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

You missed