Advertisements

रांगामाटिया गांव के तालाब में स्नान घाट और चेंजिंग रूम का होगा निर्माण; जिप अध्यक्ष ने योजना का किया शिलान्यास…
सरायकेला Sanjay : गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत चमारू पंचायत के रांगामाटिया गांव में 15वें वित्त आयोग अंतर्गत आवद्ध एवं अनावद्ध योजना का शनिवार को जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने शिलान्यास किया. जिप अध्यक्ष ने बताया कि जिला परिषद के 15वें वित्त आयोग से 3.5 लाख की लागत से रांगामाटिया गांव के तालाब में स्नान घाट और चेंजिंग रूम का निर्माण किया जाएगा. उन्होंने बताया कि टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। बहुत जल्द निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा. जिप अध्यक्ष बोदरा ने कहा कि जिला के विकास को लेकर कटिबद्ध है। इसी कड़ी में स्नान घाट का निर्माण कराया जा रहा है. मौके पर गम्हरिया भाग संख्या 14 की जिला परिषद सदस्य स्नेहा रानी महतो सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे.
Advertisements

Related posts:
SARIKELA NEWS :सेंट्रल सिल्क बोर्ड के वैज्ञानिकों द्वारा नई ततैया प्रजातियों की खोज भारत में की गई.....
Saraikela : उत्कृष्ट विद्यालय नृपराज राजकीय + 2 उच्च विद्यालय सरायकेला में नामांकन को लेकर डीएसई ने ...
हरि सिंह राजपूत ने प्रधानमंत्री को भेजा पत्र,देशभर के प्राइवेट स्कूलों में हर कक्षा के लिए अधिकतम दे...

