Advertisements
Spread the love

सावधान! झारखंड में पड़ रही कड़ाके की ठंड, कल से कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी, बढ़ती सर्दी को देखते हुए जारी हुआ अलर्ट

Advertisements

Arjun Kumar Pramanik……✍️

राँची : हिमालयी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी और ला-नीना के प्रभाव का असर अब झारखंड में भी साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। जिस तापमान में गिरावट आमतौर पर दिसंबर के दूसरे हफ्ते में देखने को मिलती थी, वह इस बार नवंबर की शुरुआत से ही महसूस की जा रही है। राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है, जिससे ठंड तेजी से बढ़ी है। राजधानी रांची की तुलना में आसपास के क्षेत्रों में ज्यादा ठिठुरन दर्ज की जा रही है। खासकर मैक्लुस्कीगंज में हालात और खराब हैं, जहां रविवार को लगातार दूसरे दिन रात का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

11 जिलों में शीतलहर की संभावना, येलो अलर्ट जारी
रांची मौसम केंद्र के अनुसार, इस बार ठंड की शुरुआत जल्दी हो गई है और आने वाले दिनों में इसी तरह के हालात बने रह सकते हैं। विभाग ने चेतावनी दी है कि राज्य के कम से कम 11 जिलों में शीतलहर की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसमें गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा और लातेहार शामिल हैं। इन सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इस बार फरवरी तक चलेगी कड़ाके की सर्दी
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक, ला-नीना के प्रभाव के कारण इस वर्ष ठंड नवंबर से ही तेज हो गई है। यह स्थिति फरवरी तक बनी रह सकती है। खास बात यह है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार ठंड अधिक पड़ेगी। हालांकि राहत यह है कि 18 नवंबर से पूर्वी हवा चलने के कारण न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे अगले तीन-चार दिनों तक कनकनी में थोड़ी कमी आएगी।

कई जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट
मौसम केंद्र के अनुसार 18 से 20 नवंबर के बीच सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहेगा, जबकि दिन में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। 18 नवंबर को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में शीतलहर की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

You missed