Spread the love

तुपूदाना में मां दुर्गा मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन सम्पन्न

Advertisements
Advertisements

राँची । तुपूदाना स्थित डुंगरी मौजा, ओमप्रकाश नगर रोड संख्या 12 में आज मां दुर्गा मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। समाजसेवी मुकेश नायक के नेतृत्व में स्थानीय कॉलोनी एवं गांव के लोगों ने सामूहिक सहयोग से इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाया।

दुर्गा मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष मुकेश नायक ने जानकारी दी कि आगामी दुर्गा पूजा तक मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह पहल सनातन धर्म की परंपराओं को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर टाइगर संदीप नायक, रौनक कुमार नायक, आकाश नायक, कृष्णा नायक, शक्ति नायक, कैलाश नायक, मोहित सिंह, अजित साव, रोशन राम, मंटू ठाकुर, सतीश तिर्की, रिशव कुमार, विकास सोनी, जलेन्धर सिंह, सरेक सिंह, गुड़िया देवी, कोमल देवी, शोभा देवी, शांति देवी एवं आशा देवी सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

You missed