Advertisements
Spread the love

तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव पर भजन संध्या का हुआ आयोजन…

सरायकेला : (संजय मिश्रा) । सरायकेला स्थित बुद्धेश्वर बाबा मंदिर में शिव बाबा मंडली द्वारा तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव का आयोजन की शुरुआत हुई। उत्सव के दौरान मंदिर परिसर में हवन, भंडारा एवं भजन का आयोजन किया गया। भजन संध्या के दौरान देवघर से आए भजन गायक परितोष एवं मीना ने लोगों को भोले बाबा के नाम के भजन का रसपान कराया। भोला बाबा के भजनों के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बन गया था।

Advertisements

श्रोतागणों ने भी भजन संध्या के दौरान कलाकारों को तालियां बजाकर स्वागत किया। इसके साथ ही समस्तीपुर से आए पंडित कन्हैया, मनोज कुमार, नागेन्द्र कुमार, ऋषण कुमार आदि ने हवन व पूजा पाठ मंदिर परिसर में किया। इस दौरान क्षेत्र के सैकड़ों लोग इस उत्सव में शामिल हुए। मंदिर परिसर में मंडली द्वारा भंडारा का भी आयोजन किया गया।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित