Spread the love

युवा 3.0 में छाया सरायकेला छऊ नृत्य का जलवा…

सरायकेला : संजय मिश्रा । अर्का जैन यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ़ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट के फ्लैगशिप प्रोजेक्ट के तहत आयोजित दो दिवसीय युवा 3.0 कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर सरायकेला छऊ नृत्य ने लोगों का मन मोहा। आमंत्रण पर रजतेंदु कला निकेतन के संस्थापक प्रमुख सीनियर फैलोशिप विजेता रजतेंदु रथ द्वारा इस अवसर पर मयूर छऊ नृत्य एवं कलाकार गणेश कुमार परीच्क्षा और संजय कर्मकार द्वारा हर पार्वती छऊ नृत्य के साथ-साथ सभी कलाकारों द्वारा मार्शल आर्ट छऊ नृत्य फरीखंडा का प्रदर्शन किया गया।

Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रही पद्मश्री चामी मुर्मू एवं डीन का स्टूडेंट अफेयर्स डॉक्टर प्रोफेसर अंगद तिवारी और ज्वाइंट रजिस्ट्रार डीआर जसबीर सिंह धांजल द्वारा सभी कलाकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ यूथ आईकॉन स्वामी विवेकानंद को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए एवं माता सरस्वती की वंदना करते हुए की गई।