Advertisements
Spread the love

विधायक सविता महतो ने किया कुल 4 करोड़ 64 लाख 33 हजार 262 रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास…

चांडिल (परमेश्वर साव) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के कपाली नगर परिषद कार्यालय में ईचागढ़ विधायक सविता महतो द्वारा कुल 4,62,33,262 करोड़ के लागत से निर्माण होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास पूरे तामझाम के साथ नारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण कर किया गया।
शिलान्यास किए गए विकास कार्यों में कपाली ओपी से अलबेला गार्डन होते हुए जमशेदपुर सीमा तक पीसीसी पथ का सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण के साथ नगर परिषद के विभिन्न वार्ड के अंतर्गत पीसीसी पथ,आरसीसी ड्रेन और नगर परिषद कार्यालय में पार्किंग शेड का निर्माण कार्य सामिल है।

Advertisements

शिलान्यास कार्यक्रम के उपरांत विधायक सविता महतो ने सर्वजन पेंशन योजना के कुल 20 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण भी किया। आगे भी यह चलता रहेगा।

वहीं कार्यक्रम के दौरान कमारगोड़ा से न्यू टीओपी चौक तक निर्माणाधीन सड़क के कार्य आज तक पूरा नहीं होने के सवाल का जवाब देते हुए कहा की जल्द ही संवेदक के ऊपर करवाई करते हुए उनका नाम ब्लैकलिस्ट में डाला जायेगा।

You missed