Advertisements
Spread the love

केंद्रीय विद्यालय लेकर हुई अहम बैठक…

रामगढ़ (इन्द्रजीत कुमार)

जिले के भुरकुंडा क्षेत्र विकास मंच की अहम बैठक केंद्रीय विद्यालय भुरकुंडा को भुरकुंडा में पुनर्स्थापित करने को लेकर पंचायत सचिवालय भुरकुंडा में बैठक संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता दर्शन गंझू एवं संचालन योगेश दांगी के द्वारा किया गया। बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने सहमति लिया। एक स्वर से कहा की भुरकुंडा का केंद्रीय विद्यालय भुरकुंडा में ही हर हाल में स्थापित हो। इसके लिए हमें फिर से एकत्रित होकर आंदोलन करने की आवश्यकता हैं।

बैठक के माध्यम से भुरकुंडा क्षेत्र विकास मंच के सदस्यों ने रामगढ़ उपायुक्त से आग्रह की गई कि केंद्रीय विद्यालय भुरकुंडा को भुरकुंडा में ही स्थापित करने के लिए उचित जमीन उपलब्ध कराई जाए। इसी क्रम मे इसकीअगली बैठक रविवार 23 अप्रैल को भुरकुंडा पंचायत भवन में सभी त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के साथ होगी । जिसमें पतरातू क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य ,मुखिया ,पंचायत समिति एवं प्रमुख व उप प्रमुख उपस्थित होंगे साथ ही क्षेत्र के सभी गणमान्य बुद्धिजीवी, समाजसेवी एवं आम जनों से भी इस बैठक में आने की उपस्थित होने की अपील की गई।

उक्त मौके पर टिकेश्वर महतो, गिरधारी गोप, विनय कुमार सिंह, गुलाब चंद्र मिश्रा, राजेंद्र मुंडा, प्रेम नाथ साहू, अनिल ओझा, जगतार सिंह, अजय पासवान, संजय मिश्रा, बब्बन पांडे, संतन सिंह उदय मालाकार, विक्रम कुमार ,पूर्णेन्दु रोशन पासवान, रामदास बेदिया, टिंकू कुमार, सुबोध कुमार ,रविन्द्र पासवान एवं राजकुमार गोंद इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा