Spread the love

स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री के रूप में कार्य किए डाॅ. अंबेडकर : अवधेश सिंह

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

पटेलनगर भुरकुंडा स्थित एसएससी कोचिंग और अनमोल बचपन स्कूल में शुक्रवार को भारत रत्न बाबा साहब डाॅ. भीम राव अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरूआत संस्था के निर्देशक अवधेश कुमार सिंह के एवं संस्था के सदस्य दाई मां सुशीला एंथोनी ने भीम राव अंबेडकर के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की। इसके बाद दीप प्रज्जवलित कर बाबा साहब के जीवनी पर प्रकाश डाला गया।

साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का आहवान किया गया। मौके पर निर्देशक अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि डॉ. भीम राव अंबेडकर भारतीय संविधान के रचियता हैं। बाबा साहब के नाम से मशहूर भारत रत्न डाॅ. अंबेडकर जीवन भर समानता के लिए संघर्ष करते रहें। यही वजह है कि भीम जयंती को समानता और ज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि मरणोपरांत डाॅ. भीम राव अंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। इन्हे भारतीय संविधान का जनक भी कहा जाता है।

सन 1936 ईस्वी में इंडेपेंटेंड लेबर पार्टी के नाम से अपना पहला राजनीतिक दल बनाए थें। वे स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री के रूप में कार्य किए। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के अधूरे सपनों को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की शिक्षिका उर्मिला कुमारी, काजल कुमारी, भूमि कुमारी, नमिता मिश्रा, ममता कुमारी, सुशीला, एंथोनी, कुमकुम कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Advertisements

You missed