Spread the love

चाईबासा से बड़ी खबर :

चाईबासा में नक्सलियों और सीआरपीएफ के साथ मुठभेड़ ,

कोबरा बटालियन के 5 जवान घायल….

घायल जवानों को एअरलिफ्ट से रांची ले जाया गया है।

आदित्यपुर ए के मिश्र :  झारखंड में 3 दिन पहले ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा में हुआ था। उसी चाईबासा में आज सीआरपीएफ एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गया है। जिसमें 5 जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों को एअरलिफ्ट से रांची ले जाया गया है।

झारखंड और बिहार में नक्सलियों की गतिविधियां बिल्कुल खत्म और नक्सल मुक्त होने के कगार पर है। जिससे नक्सलियों द्वारा बौखलाहट में घटना को अंजाम दिया जा रहा है। जिसको लेकर सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस प्रशासन संयुक्त रूप से लगातार सर्च अभियान चला रही है। सर्च अभियान के दौरान आज चाईबासा के टोंटो थाना क्षेत्र स्थित तुम्बाहाका में आईईडी की ब्लास्ट हुआ । जिसके चपेट में आने से पांच जवान घायल हो गए है।

बताया जा रहा है कि घायल जवान कोबरा बटालियन के हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को चाईबासा पुलिस, सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन इलाके में सर्च ऑपरेशन अभियान चला रही थी। इसी दौरान आईडी की चपेट में आ गए। सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों और मिसिर बेसरा दस्ते के नक्सलियों के बीच इसी क्रम में मुठभेड़ हुई है। हालांकि पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली भागने पर मजबूर हो गए। वहीं आईईडी की चपेट में आने से जवानों को चोटे आई है। इलाके में सुरक्षा बल सर्च ऑपरेशन चला रही है। घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया जा रहा है।

Advertisements

You missed