Spread the love

बड़ी खबर :

हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट के निकट स्पेन की रहने वाली विदेशी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म,तीन गिरफ्तार

दुमका ब्यूरो मौसम गुप्ता

Advertisements
Advertisements

दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट के निकट स्पेन की विदेशी महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आयी है।घटना बीते शुक्रवार की देर रात की बतायी जा रही है|सूत्रों ने बताया कि मामले में अबतक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। जानकारी के अनुसार उक्त विदेशी महिला-पुरूष बाइक से सफर कर रहे थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने खुद मौके पर पहुंचकर छानबीन की है।हालांकि अभी तक मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है|