Spread the love

संगठन को निचले स्तर से मजबूत करते हुए संगठन का विस्तार कर जनहित के लिए करेंगे आंदोलन।

सरायकेला-खरसावां (संजय मिश्रा) सरायकेला स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक की गई। मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभिषेक आचार्य की अध्यक्षता में आयोजित उक्त बैठक में बतौर मुख्य अतिथि मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी उपस्थित हुए।

मौके पर मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने जनहित में समर्पित भाव से कार्य करने की अपील की। इस अवसर पर प्रेस से मिलते हुए उन्होंने कहा कि संगठन को निचले स्तर से मजबूत बनाते हुए संगठन का विस्तार कर जनहित की समस्याओं को लेकर आने वाले समय में भाजयुमो सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगी। बैठक में इसे लेकर रणनीति तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मोर्चा द्वारा विचारधारा के आधार पर अधिक से अधिक युवाओं को मोर्चा से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। और वर्तमान राज्य सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो, पूर्व जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव, भाजपा कोषाध्यक्ष गणेश महाली, आकाश महतो, सार्थक आचार्य, राजा ज्योतिषी सहित अन्य गणमान्य नेता उपस्थित रहे।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

जमशेदपुर : कपाली क्षेत्र के मेडिकल स्टोर में बंदूक के नोक पर हूई लुट-पाट…