Advertisements
Spread the love

बहरागोड़ा  – भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी ने आज बहरागोड़ा प्रखंड के मेधावी छात्राओं श्रीजीता दूबे तथा मनीषा राणा को उनके घर जाकर सम्मानित किया । मनीषा राणा इंटर विज्ञान में जिला में छठा स्थान प्राप्त की है जबकि श्रीजीता दुबे दसवीं में आईसीएसई बोर्ड में प्रखंड टाॅपर है । श्रीजीता दुबे पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष निर्मल दुबे की सुपुत्री है जबकि मनीषा राणा भाजपा नेता मोती राणा की सुपुत्री है ।
इस अवसर पर डाॅ गोस्वामी ने कहा कि प्रतिभाशाली छात्रों पर समाज की अनेक अपेक्षाएं हैं । डाॅ गोस्वामी ने मेधावी छात्रों से अपने स्वर्णिम भविष्य को संवारते हुए मजबूत भारत के निर्माण में अहम् भूमिका निभाने का आह्वान किया है । उन्होंने कहा कि भावी भारत आज काॅलेज एवं स्कूलों में अध्ययन कर रहा है । युवा शक्ति नवीन भारत गढ़ने में प्रमुख भूमिका निभाये ।
मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान करने डाॅ गोस्वामी के साथ भाजपा जिला महामंत्री बाप्टु साव, मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, मंडल महामंत्री भक्ति श्री पंडा, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री बत्स घोष, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष हेमकांत भुईंया, भाजपा नेता दीपंकर साव, कुणाल सीट, असीम कुंडु, मिहिर दलाई, अपूर्व सुन्दर दास, अमर धावड़िया, पार्थ सारथी जेना, सुजीत नायक, गोपेश्वर ओझा तथा अशोक खामराई शामिल थे ।

Advertisements

You missed