Spread the love

भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस की रूप मनाया…

सरायकेला संजय मिश्रा: भारतीय जनता पार्टी की ओर से सरायकेला प्रखंड के देउरीडीह स्थित बूथ संख्या 353 पर अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता, श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया। इस अवसर पर अपने विचार प्रकट करते हुए उदय सिंहदेव ने कहा कि पंडित जी का चिंतन समाज के अंतिम व्यक्ति के भलाई का था।

आज मोदी सरकार की भी यही प्राथमिकता है। सरकार युवा, गरीब, महिला और पिछड़े वर्ग को ध्यान में रख कर अपनी नीतियां बना रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने विज्ञप्ति के माध्यम से सूचना देते हुए बताया कि आगामी 13 फरवरी को इचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चांडिल डैम के निकट रिसोर्ट मैदान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की एक विशाल जनसभा होनी तय हुई है, जिसमे हजारों लोग जुटेंगे।उन्होंने बताया कि इस विशाल सभा में इचागढ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह अपने हजारों समर्थकों के साथ मोदी सरकार के कामकाज से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

साथ ही समाज के कई अन्य प्रबुद्ध लोग, दूसरे दलों के कई कार्यकर्ता भी भाजपा की नीति सिद्धांतों में विश्वास जताते हुए प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम की सफलता की खातिर जिला भाजपा पूरी मेहनत कर रही है। श्री सिंहदेव ने कहा कि पूर्व विधायक अरविंद सिंह के भाजपा में आने से जिला भाजपा को और ज्यादा मजबूती मिलेगी। संपन्न हुए कार्यक्रम में निवर्तमान जिलाध्यक्ष विजय महतो, भाजपा नेता गणेश माहली, भाजपा नेता रमेश हांसदा, प्रखंड अध्यक्ष बद्री दरोगा, अभिजीत दत्ता, सोहन सिंह, राजकुमार सिंह, बीजू दत्ता, तुषारकांत दुबे समेत अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

जमशेदपुर : कपाली क्षेत्र के मेडिकल स्टोर में बंदूक के नोक पर हूई लुट-पाट…