Spread the love

भाजपा सरकार ने संथाली भाषा को 8 वीं अनुसूची डाल कर सम्मान देने का काम किया है: अर्जुन मुंडा…

काठीकुंड: झंटु पाल

Advertisements

काठीकुंड: दुमका लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के समर्थन में रविवार को काठीकुंड प्रखंड के दलदली मैदान में विशाल चुनावी जनसभा को केंद्रीय जनजातीय मामलों और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एक जून 2024 को कमल चुनाव चिन्ह पर बटन दबाकर एक कमल संसद भेजने की अपील मौजूद जनता से की। केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व देश के हर क्षेत्र में विकास हो रही है ,

देश सड़को जाल बिछ रहा है, युवाओं के स्वरोजगार के दिशा में आगे बढ़ा रहे है, प्रधानमंत्री जनधन खाते खोल कर कृषि,पेंशन, सहित अन्य योजनों के राशि सीधा डीबीटी के माध्यम गरीबों के बैंक खाते पर पहुंच रही है। देश के करोड़ों परिवार को पक्के मकान देने का काम किया है, वही शिक्षा के आदिवासी व गरीब बच्चों के लिए मुफ्त और गुणवंता पूर्ण शिक्षा देने हेतु मोदी सरकार हजारों आवासीय विद्यालय बनाने का काम कर रही है ताकि देश के शिक्षित हर नागरिक हो , हर घर नल जल योजना के तहत देश के हर परिवार तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध पर अग्रसर है। उन्होंने आगे कहा की देश के हर गरीब शोषित परिवार के महिलाओं के एसएचजी के तहत आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है,

स्वास्थ और शिक्षा के क्षेत्र में काफी तेजी भाजपा सरकार काम कर रही है। वहीं देश के सबसे बड़ी चुनौती आंतकवाद, उग्रवाद, नक्सलवाद को जड़ से खत्म किया जा रहा है तब जा कर आज देश सुरक्षित और मजबूत के साथ साथ विकसित बन रहे है। केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा देश आदरणीय प्रधनमंत्री ने आदिवासी समाज को उनके भाषा को देश का संविधान के 8वीं अनुसूची डाल कर आदीवासी समाज को सम्मान दिलाई है।पिछले दस वर्षों से देश के हर क्षेत्र में विकास की रेलगाड़ी में काफी तेजी आई है। वहीं चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कांग्रेस और झामुमो पर साधा निशाना कहा की झारखंड राज्य में जो विकास कार्य हुआ है वह भाजपा के सरकार में हुआ है बाकी कांग्रेस और झामुमो के सरकार झारखंड के खनिज संपदा, आदीवासी व गरीबों के जमीन को लूट कर अपनी तिजोरी भरने में लगे है तो किया राज्य का विकास करेगा।

हमारा सरकार में बनाया गया जनकल्याणकारी योजनाओं के कमिशन खोरी कर रही है। यह कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता झारखंड के जनता का पैसा को लूट लूट कर झारखंड को खत्म करने में लगे हुए लेकिन आज यह सब जेएमएम और कांग्रेस के नेताओ के घरों से नोटो के पहाड़ बन कर निकल रहे है, आपका दिया हुआ एक वोट से देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी है और लुटोरो को सबक सिखा रहे है।झारखंड को लूटने से बचने के लिए और देश को मजबूत एंव सुरक्षित बनाने के लिए अबकी बार 400 पार है जरुरी।

इस दौरान अर्जुन मुंडा ने विकसित भारत बनाने में अपनी भूमिका निभाने के लिए दुमका संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सीता सोरेन को जीत दिलाने की अपील मौजूद जनता से की. वहीं सभा को दुमका सांसद सुनील सोरेन और पूर्व जिला अध्यक्ष परितोष सोरेन ने भी संबोधित किया और कांग्रेस और जेएमएम पर जमकर निशाना साधा।

इस चुनावी सभा पर दुमका भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव कान्त,अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष बबलु मंडल,अमरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष लालचंद पाल,रिपुसूदन साहू,मार्शल टुडू,संतोष सोरेन,बिनोद मंडल,अभिजीत सुमन,परमेश्वर सोरेन,राजकुमार केवट,रामबिलास ठाकुर,विशम्भर मंडल,सूजन सोरेन,खलील अंसारी,इस्माइल अंसारी,अमर दास, मनोज हांसदा,गणेश राय, मुनिलाल भंडारी,छमी बास्की,बिनु सोरेन,नरेश ठाकुर,मुन्ना भगत,राजू दत्ता,छोटू सोरेन, अलबिनुस किस्कु,दीवानी राय,सरस्वती देवी,जहीर अंसारी, सहित हजारों में लोग मौजूद थे।।

Advertisements

You missed