Advertisements

भाजपा नेता गणेश महाली ने बाइक रैली कर भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा के पक्ष में मांगा समर्थन…
सरायकेला (संजय मिश्र )। भाजपा नेता गणेश महाली ने सरायकेला नगर क्षेत्र और सरायकेला प्रखंड क्षेत्र में विशाल बाइक रैली की। इस अवसर पर दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ सरायकेला नगर क्षेत्र में और सरायकेला प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में बाइक रैली करते हुए
Advertisements

उन्होंने सिंहभूम लोकसभा संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती गीता कोड़ा के पक्ष में समर्थन मांगा। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा किए गए जनकल्याणकारी एवं राष्ट्रहित के कार्यों को लेकर नारा लगाया गया।

