Advertisements
Spread the love

बिजली के पोल में दौड़ रहा था करेंट, चपेट में आकर बैल की हुई मौत…

सरायकेला (संजय मिश्र ) : सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत सिंचाई कॉलोनी में एक बिजली के पोल से टूटकर नीचे गिरे अर्थिंग के तार में करेंट आने से उसकी चपेट में आकर एक बैल की मौत हो गई। जहां यह घटना घटी वहां से लोगों का हमेशा आना जाना लगा रहता है। गुरुवार को हुई बारिश के कारण खंभे के चारों ओर पानी भर जाने से लोगों का आवागमन रुक गया था। अन्यथा कोई बड़ी घटना घट सकती थी।

घटना शनिवार की सुबह करीब 11:30 बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार सरायकेला कांड्रा मुख्य सड़क से सिंचाई विभाग के कार्यालय जाने वाले रास्ते में लगाए गए बिजली के पोल से अर्थिंग का तार टूटकर नीचे गिरा हुआ था, जिस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। शनिवार की सुबह पोल के पास एक बैल घास चरता हुआ गया और पोल से अपने शरीर को रगड़ने लगा। इसी दौरान पोल के पास गिरे हुए अर्थिंग तार में बिजली प्रवाहित होने से बैल उसकी चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।

You missed