Spread the love

झामुमो ने बाइक रैली कर प्रत्याशी कालीचरण मुंडा के पक्ष में मांगा समर्थन…

सरायकेला (संजय मिश्र )। झारखंड मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने विधायक प्रतिनिधि सुभाष चंद्र महतो और गम्हरिया प्रभारी विजय महतो के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली। इस दौरान झामुमो गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश महतो, लक्ष्मण महतो, अमूल्य महतो, राम महतो, भवेश सरदार, विशाल महतो और अनिल महतो सहित दर्जनों की संख्या में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ कालियाडूंगरी से बाइक रैली निकाली गई।

Advertisements
Advertisements

जो विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण करते हुए इंडिया गठबंधन के खूंटी लोकसभा संसदीय क्षेत्र प्रत्याशी कालीचरण मुंडा के पक्ष में समर्थन मांगे। इसके बाद बाइक रैली विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से होते हुए खरसावां में आयोजित इंडिया महागठबंधन की चुनावी सभा में पहुंची। और नारों के साथ खूंटी लोक सभा संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कालीचरण मुंडा का समर्थन और स्वागत किया।