Spread the love

भाजपा नेता शंभू मंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को दो दिवसीय झारखंडी विलुप्त परंपरा कला संस्कृति एवं खेलकूद कार्यक्रम में आने का दिया न्योता…

सरायकेला: संजय कुमार मिश्रा ।

बिरसा मुंडा जयंती और झारखंड स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर ग्रामीण फुटबॉल एकेडमी कोलाबीरा के तत्वावधान आयोजित किया जा रहे दो दिवसीय झारखंडी विलुप्त परंपरा कला संस्कृति एवं खेलकूद कार्यक्रम 2023 के द्वितीय दिवस पर 16 नवंबर के कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मुख्य अतिथि होंगे। कोलाबीरा फुटबॉल मैदान में आयोजित होने वाले उक्त भव्य आयोजन को लेकर ग्रामीण फुटबॉल एकेडमी कोलाबीरा के संस्थापक आयोजक प्रमुख जिला परिषद सदस्य सह पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी सह खूंटी लोकसभा क्षेत्र के खेल प्रकोष्ठ सांसद प्रतिनिधि भाजपा नेता शंभू मंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को आमंत्रण पत्र दिया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखंड आगमन को लेकर 15 नवंबर के कार्यक्रम का आयोजन शाम के 5:00 बजे से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित किया जा रहे आयोजन का मुख्य उद्देश्य झारखंड की विलुप्त होती परंपरा कला एवं संस्कृति को आने वाली पीढ़ी के लिए जागृत एवं संरक्षित करके रखना है। इस अवसर पर अकादमी के भूषण मुर्मू, शिवराम बास्के, मनोरंजन महतो, कालीपद सरदार एवं विनोद मंडल मुख्य रूप से मौजूद रहे।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

जमशेदपुर : कपाली क्षेत्र के मेडिकल स्टोर में बंदूक के नोक पर हूई लुट-पाट…