Advertisements
Spread the love

पलामू की घटना के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया…

सरायकेला: संजय मिश्रा ।

Advertisements

पलामू में डीसी और एसपी के ड्राइवरों द्वारा एक महिला के साथ किए गए गैंगरेप के विरोध में भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा द्वारा सरायकेला गैरेज चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष पिंकी मोदक के नेतृत्व में किए गए उक्त पुतला दहन कार्यक्रम के मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो, भाजपा नेता गणेश महाली, मनोज कुमार चौधरी, राजा सिंहदेव, सूर्या देवी, राज कुमार सिंह, कृष्णा चंद्र राणा एवं रूपा पति सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की उपस्थिति में कहा गया कि महिलाएं राज्य में सुरक्षित नहीं है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक ओर अपने चार साल की उपलब्धियां गिना रहे हैं। जबकि हर महिला अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है।