नेशनल सेफ्टी एंड स्किल डेवलपमेंट के चेयरमैन ने गतिविधियों का लिया जायजा…
सरायकेला: संजय मिश्रा ।
Advertisements

Advertisements

नेशनल सेफ्टी एंड स्किल डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन द्वारा चलाए जा रहे 3 महीने के रोड सेफ्टी अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत शुक्रवार को ऑर्गनाइजेशन के चेयरमैन विनय कुमार मल्लिक सरायकेला पहुंचे। जहां ऑर्गनाइजेशन के एचआर सुमंत कुमार जेना ने चेयरमैन विनय कुमार मल्लिक को मुख्य सड़क मार्ग के किनारे विभिन्न पोस्टों पर रोड सेफ्टी अवेयरनेस का कार्य कर रहे वॉलिंटियर्स के गतिविधियों का निरीक्षण कराया। मौके पर चेयरमैन विनय कुमार मल्लिक द्वारा सभी वॉलिंटियर्स की हौसला अफजाई करते हुए राहगीरों और वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।

