Advertisements
Spread the love

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का भाजपाइयों ने गैरेज चौक पर गर्मजोशी के साथ किया स्वागत…

सरायकेला: संजय मिश्रा । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा के चाईबासा जाने के क्रम में गैरेज चौक पर भाजपाइयों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो, जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर सिंहदेव, मनोज कुमार चौधरी, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिषेक आचार्य, मीडिया प्रभारी सोहन सिंह, नगर अध्यक्ष बद्रीनारायण दारोघा, महामंत्री सुमित चौधरी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष पिंकी मोदक, राजकुमार सिंह सहित दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पगुच्छ देकर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का स्वागत किया गया।

मौके पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से मिलते हुए राष्ट्रहित और जनहित में पार्टी के आदर्शों को लेकर कार्य करते रहने के लिए उन्हें प्रेरित किया।

You missed