Advertisements
Spread the love

अर्जुन मुंडा को केंद्रीय कृषि मंत्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपे जाने पर भाजपा सिंहभूम लोकसभा प्रभारी ने जताई खुशी…

सरायकेला: संजय मिश्रा ।

Advertisements

भाजपा सिंहभूम लोकसभा के प्रभारी उदय सिंहदेव ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह केंद्रीय जनजातीय मामले के मंत्री अर्जुन मुंडा को केंद्रीय कृषि मंत्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। तथा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को छत्तीसगढ़ विधायक दल के नेता चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। ये केंद्रीय नेतृत्व का अर्जुन मुंडा के प्रति विश्वास और अर्जुन मुंडा के कुशल नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करता है। जो सरायकेला-खरसावां जिले सहित पूरे झारखंड के लिए गौरव की बात है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पूरे सरायकेला-खरसावां जिले की ओर से धन्यवाद दिया है।

You missed