Advertisements
Spread the love

खरसावां  में भाजपा का विधानसभा स्तरीय अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा का आयोजन…

खरसावॉ – अजय महतो
शनिवार को खरसावां के पथ निरीक्षण भवन में भाजपा का विधानसभा स्तरीय अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा का आयोजन किया गया.इस सभा का उद्घाटन पूर्व मंत्री सह रांची के विधायक सीपी सिंह एवं पश्चिमी सिंहभूम जिला के पूर्व सांसद सह कोल्हान संयोजक गीता कोड़ा ने दीप प्रज्वलित कर किया.

Advertisements

वही भाजपाइयों को आगामी होने वाली विधानसभा चुनाव में जीत का टिप्स दिया गया.इस सभा में कुचाई के जिला परिषद सदस्य झींगी हेम्ब्रम ने भाजपा का दामन थामा.पूर्व मंत्री सह रांची के विधायक एवं सिंहभूम की पूर्व सांसद सह कोल्हान संयोजक गीता कोड़ा ने पार्टी का पट्टा पहना कर स्वागत किया.

मौके पर सीपी सिंह ने कहा कि भाजपा एक समुद्र की तरह है.एक दिन ऐसा आएगा कि किनारे पर खड़े हुए कांग्रेसी और झामुमो वालों भाजपा कार्यकर्ता का लहर ऐसा उठेगा वह भागते हुए नजर आएंगे.उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को मान सम्मान देती है.यह भाजपा की संस्कृति है.कार्यकर्ता प्रत्येक घर तक पहुंचे,कार्यकर्ता जनता तक नहीं पहुंचते हैं.यदि हम जनता तक पहुंचाते हैं तो कोई भ्रम नहीं फैला सकता है.

यदि कोई पार्टी के बारे गलत बोल रहा है तो उसका मुंहतोड़ जवाब दे.पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में दुष्प्रचार का कार्यकर्ता मुंहतोड़ जवाब देंगे. उन्होंने कहा कि खरसावां में विकास नहीं दिखता है लेकिन जनप्रतिनिधि का खूब विकास हुआ है.आपको लोगों को हताश और निराश होने की जरूरत नहीं है हमने भी लोकसभा चुनाव में आंकड़ा देखे हैं

क्योंकि विपक्ष आंकड़े की बात करती है.वही सभी मंडल अध्यक्षों को पार्टी की ओर से सम्मानित किया गया. मौके पर पूर्व विधायक मलखान सिंह,पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय,भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव,भाजपा नेता गणेश माहली,सावित्री बानरा,प्रशांत महतो,मंगल सिंह मुंडा,लालसिंह सोय,सुदामा हाईबुरू,सानो गोप,होपना सोरेन समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.