दो मोटरसाइकिल के आमने सामने भिड़त से मुसाबनी के टाटाबादिया निवासी पिंटू दास गिरकर घायल…
चाकुलिया : विश्वकर्मा सिंह
Advertisements

Advertisements

चाकुलिया कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा जाने के क्रम में कुम्हारीशोल गांव के समीप शनिवार को दो मोटरसाइकिल के आमने सामने भिड़त से मुसाबनी के टाटाबादिया निवासी पिंटू दास गिरकर घायल हो गया. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार पिंटू दास मोटरसाइकिल से पहाड़ जा रहा था.
उसी समय विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार से रही थी आमने सामने भिड़त हो गया जिससे पिंटू दास गिरकर घायल हो गया. मौका पकड़ दूसरा मोटरसाइकिल चालक फरार हो गया. स्थानीय लोगों के मदद से 108 एंबुलेंस बुलाकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया. जहां डॉ संपा मन्ना घोष ने घायल पिंटू का इलाज किया.

