Advertisements
Spread the love

आनंद मार्ग स्कूल के मुख्य द्वार एवं चहारदीवारी पर लगा भाजपा का पोस्टर, प्रशासन ने की कार्यवाई

Advertisements

 

चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित आनंद मार्ग स्कूल के मुख्य द्वार पर और चहारदीवारी पर सोमवार की सुबह भाजपा के मोदी की गारंटी वाले कई पोस्टर सटे हुए पाए गए. आशंका है कि शरारती तत्व द्वारा रात्रि में उक्त हरकत की गयी है. सुबह में जब विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार महतो विद्यालय पहुंचे तो इन पोस्टरों को चिपका हुआ पाया. प्रधानाध्यापक ने इसकी सूचना पुलिस और सीओ को दी. विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार महतो ने कहा कि उक्त हरकत विद्यालय प्रबंधन को बदनाम करने के लिए की गयी है. वहीं सूचना पाकर अंचल कर्मी विद्यालय पहुंचकर विद्यालय के मुख्य द्वार पर सटे भाजपा के पोस्टर का जब्त कर लिया है

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित