Spread the love

शहीद गंगा नारायण सिंह की 234वीं जयंती पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि…

चांडिल (कल्याण पात्रा) स्वतंत्रता सेनानी एवं भूमिज विद्रोह के नेतृत्वकर्ता शहीद गंगानारायण सिंह के 234वीं जयंती अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि नीमडीह प्रखंड के बांधडीह गांव को शहीद गंगानारायण सिंह का पैतृक गांव माना जाता है।

Advertisements
Advertisements

गुरुवार को नीमडीह प्रखंड अंतर्गत बांधडीह तथा सामानपुर स्थित आदमकद प्रतिमा पर राजनीतिक दलों के नेताओं, विभिन्न संगठनों के लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो, झामुमो के वरिष्ठ नेता सुझराम हेम्ब्रम, भाजपा नेता मधुसूदन गोराई के नेतृत्व में उनके पार्टी के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

इस मौके पर नीमडीह जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र, अजय सिंह, भोला सिंह, कांचन सिंह, पंचायत मुखिया प्रतिनिधि बासुदेव सिंह, बा़धडीह ग्राम प्रधान भानु सिंह सरदार, आस्तिक दास, विकास मंडल, हरिनारायण सिंह सरदार, बबलू महतो, माणिक मंडल, कांचन सिंह, लाया शम्भु सिंह सरदार, मनोज सिंह, अरूण गोराई आदि उपस्थित थे।