Advertisements
Spread the love

चाकुलिया कमारीगोड़ा में 130 दिव्यांगो के बीच कंबल वितरण का आयोजन…

विश्वकर्मा सिंह चाकुलिया:चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित कमारीगोड़ा में सोमवार को दिव्यांगो के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सरोज महापात्र शामिल हुए. इस अवसर पर दिव्यांग मोर्चा के अध्यक्ष गंगा नारायण दास ने भाजपा नेता सरोज महापात्र को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया. इस दौरान भाजपा नेता सरोज महापात्र ने जरूरतमंद 130 दिव्यांगो के बीच कंबल का वितरण किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता सरोज महापात्र ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिव्यांगों को कंबल देकर उन्हें सम्मान देने का काम किया है.

वे सुख में ना सही लेकिन दुख के साथी जरूर है. इस दौरान उन्होंने दिव्यांगो से प्रत्येक वर्ष कंबल देने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी का विकलांग जानो का नाम को हटाकर ससम्मन दिव्यांग नाम देकर उन्हें सम्मानित करने का काम किया है. दिव्यांगों की सेवा करना पुण्य काम है. मैं हमेशा लोगों की मदद के लिए तत्पर रहता हूं. मानवता सेवा में हमेशा तत्पर रहकर आगे भी प्रत्येक वर्ष कंबल वितरण करने की बात कही. उन्होंने बताया कि वे संकल्पित है कि जहां जैसे जरूरत पड़ेगी वे हर सेवा में तत्पर रहेंगे. इस मौके पर सतदल महतो, दिनेश सिंह, सचिन पाल, संजय सिंह, अशोक पति, शंकर दास, मुरली दास, कृष्णा मांडी, परमेश्वर महतो, सविता मांडी, ठाकुर दास आदि उपस्थित थे.

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा