
दुमका में सदर इंस्पेक्टर कार्यालय के पीछे से मां एवं मासूम बेटी का शव बरामद, क्षेत्र में सनसनी


दुमका संवाददाता -मौसम गुप्ता
दुमका : झारखंड की उपराजधानी दुमका से ह्रदय विदारक खबर सामने आ रही है| वीर कुंवर सिंह चौक के समीप स्थित सदर इंस्पेक्टर कार्यालय के पीछे से मां एवं मासूम बेटी का शव बरामद हुआ है| मां- बेटी का शव मिलने की खबर से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है| शहर के व्यस्तम इलाके में शव मिलने से लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं और कानून-व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा रहे हैं| हालांकि मां बेटी का शव मिलने की घटना के बाद प्रशासन अपना काम कर रहा है, फिलहाल घटना पर प्रशासन की ओर कोई बयान नहीं आया है|
शव को देख कर प्रथम दृष्टया दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है| मृतका की पहचान नहीं हो पाई है| मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर थाना की पुलिस और सदर एसडीपीओ घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटे है| पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है| घटना की पुष्टि सदर एसडीपीओ विजय कुमार ने की है, परंतु घटना का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा|
Related posts:

