Spread the love

डालसा टीम द्वारा रेस्क्यू किए गए बच्चे ने सुनाई आपबीती, कहा – “मैं पढ़ना-लिखना चाहता हूं”

Advertisements
Advertisements

Arjun Kumar Pramanik…..✍️

रांची । न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, सुजित नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर एवं सदस्य सचिव रंजना अस्थाना तथा न्यायायुक्त, रांची अनिल कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में, जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) सचिव की देखरेख में फिरायालाल चौक एवं डेली मार्केट क्षेत्र में पैन इंडिया बाल एवं किशोर मजदूरी उन्मूलन तथा सड़क पर रहने वाले बच्चों के बचाव एवं पुनर्वास को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अल्बर्ट एक्का चौक से लेकर मेन रोड, डेली मार्केट तक विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अल्बर्ट एक्का चौक के समीप एक कतारी जूस मशीन की दुकान में एक बच्चे से काम कराए जाने की सूचना पर टीम ने कार्रवाई की। पूछताछ में बच्चे ने बताया कि उसे प्रतिमाह पांच हजार रुपये दिए जाते हैं तथा दिनभर मशीन पर जूस निकालने का कार्य कराया जाता है। बच्चे ने टीम के समक्ष अपनी इच्छा व्यक्त करते हुए कहा, “मैं पढ़ना-लिखना चाहता हूं।” उसने बताया कि उसे अपने माता-पिता के संबंध में कोई जानकारी नहीं है तथा वह ग्राम रेवशा, जिला गाजीपुर, उत्तर प्रदेश का निवासी है। इस अवसर पर डालसा सचिव राकेश रौशन, डिप्टी चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्य विकास कुमार पांडे, अनीशा कच्छप, आतू थाना के सब-इंस्पेक्टर मनोज सोरेन, मंगल भगत, पीएलवी मानव कुमार सिंह, रेनु देवी, स्नेहलता दुबे, मुन्नी देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।