Advertisements
Spread the love

बड़ाबम्बो – चायबासा के पांड्राशाली ओपी के गाड़ाराजा बासा गांव स्थित गुदड़ी बाजार में सिदिऊ बानरा (42) की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. घटना मंगलवार शाम छह बजे की है. सिदिऊ खुंटपानी के जिला परिषद सदस्य सानगी बानरा के छोटे भाई थे. सिदिऊ को सीने में गोली मारी गयी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. घटना के समय सिदिऊ सब्जी विक्रेता के पास बैठे थे. घटना को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी सानगी दास को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ा और जमकर पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल आरोपी को अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. आरोपी सानगी दास उर्फ लंबू दास गाड़ा राजाबासा गांव के परमसाई टोला का रहने बताया जा रहा है. वही लोगों का कहना है कि दोनों के बीच दो वर्ष पूर्व किसी बात को लेकर विवाद था .जिसको लेकर दास ने सिदिऊ बानरा को गोली मारी । हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है दोनों के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिये चायबासा सदर अस्पताल भेजा गया है ।  

Advertisements