Advertisements

CHAIBASA-पिछले दिनों चाईबासा के हाटगम्हरिया, केंदपोसी में एक दुखद घटना घटी जिससे एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या हुई,इसका मूल कारण शिक्षा की कमी और नशा का आदि होना था.
Advertisements

इसको देखते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा पश्चिमी सिंहभूम जिला कमेटी ने हाटगम्हरिया के गांव प्राथमिक विद्यालय केंदपोसी जाकर बच्चों के बीच कॉपी,किताब पेन,पेंसिल इत्यादि बांटा और उस विद्यालय का जायजा लिया ताकि विद्यालय में बच्चों के लिए डिस्टेंस लर्निंग चालू किया जा सके. गाँव के बच्चे और अन्य परिवार वाले भी शिक्षित हो और जागरूक हो सके,ऐसी घटनाएं भविष्य में ना घटे.इस मौके पर इंडिया यंग फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव आर्यन दुदवानी,भाजयुमो प्रदेश कार्यालय मंत्री अस्मित सिंह सेठी,युवा मोर्चा जिला महामंत्री सुभाष जोंको,हाटगम्हरिया मंडल अध्यक्ष अभिजित गागराई, देवाशिष् गुप्ता आदि उपस्थित रहे.
Related posts:

