
चाकुलिया: 2 वार्ड पार्षदों ने लिया अपना नाम वापस, निर्विरोध निर्वाचित वार्ड पार्षद पद के 3 प्रत्याशियों को मिला प्रमाणपत्र
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव के नाम वापसी के दिन शुक्रवार को वार्ड पार्षद पद के लिए वार्ड संख्या 02 के प्रत्याशी सुलेखा रानी दास और 09 के प्रत्याशी तानिया असगर ने अपना नाम वापस ले लिया है. वहीं अध्यक्ष पद के लिये एक भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया है. इस दौरान दो वार्ड पार्षद का नाम वापस लेने के बाद अब वार्ड पार्षद पद के लिये 40 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं जिसमें से 3 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है. यानी अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी और वार्ड पार्षद पद के लिए 37 प्रत्याशी मैदान में है. इस दौरान वार्ड संख्या 3 से सोनिया दास, वार्ड संख्या 8 से मोहम्मद नजीमुद्दीन उर्फ गुलाब तथा वार्ड संख्या 12 से कारमी सोरेन को चुनाव आचार संहिता के नियमों के तहत प्रशासन द्वारा इन्हें प्रमाण पत्र दिया गया. कुल 12 वार्डो में से 3 वार्ड के पार्षद निर्विरोध चुने गए हैं.


इस अवसर पर विधायक समीर मोहंती सभी निर्विरोध निर्वाचित घोषित प्रत्याशियों को फूल माला पहनाकर बधाई दिया. अब शेष 9 वार्डो के लिए 23 फरवरी को मतदान कराया जाएगा. नगर पंचायत के 12 वाडों में अध्यक्ष पद के लिए कुल 12,587 मतदाता मतदान करेंगे. इनमें 6,194 पुरुष एवं 6,393 महिला मतदाता शामिल हैं. निर्वाचन को लेकर विभिन्न वार्डों में कुल 18 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. बता दे कि शनिवार को तमाम उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह वितरण किया जाएगा.

