
चाकुलिया: रामकृष्ण विवेकानंद इंटरनेशनल इंग्लिश स्कूल में मनाया गया 25वां स्थापना दिवस सह रजत जयंती समारोह
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत अंतर्गत कमारीगोड़ा स्थित रामकृष्ण विवेकानंद इंटरनेशनल इंग्लिश स्कूल का 25वां स्थापना दिवस सह रजत जयंती समारोह मंगलवार को रंगारंग संस्कृति कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ. इस समारोह की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रचलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत स्वागत गन से हुई. इसके प्रसाद शिक्षकों के द्वारा सामूहिक रूप से रामकृष्ण शरणाम गान गया. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्रों ने अच्युतम केशवम, जुदाई जावी चल, डोला रे डोला, बंगाली डांस एवं साउथ इंडियन डांस, संथाली समेत विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम ने दर्शकों का मन मोह लिया.


इस दौरान 25वां वर्षगांठ के अवसर पर पांच शिक्षक जो पिछले 20 वर्षों से अपना योगदान दे रहे कन्हाई लाल किस्कू, वकील अहमद, सोनाली मुखर्जी, सरोज गांगुली और देवाशीष मंडल को मोमेंटो देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. साथ ही स्माइल पुस्तक का विमोचन किया गया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रामकृष्ण मिशन के स्वामी परीतत्वानंद महाराज ने कहा कि वर्तमान समय में छात्रों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है. रामकृष्ण मिशन इंग्लिश स्कूल छात्रों को अंग्रेजी माध्यम के शिक्षा के साथ-साथ उन्हें नैतिक एवं चारित्रिक ज्ञान देने में भी सफल रहा है. उन्होंने छात्रों से एवं अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और अनुशासन से ही जीवन में सफलता मिलती है. यह हमें सामाजिक एवं राष्ट्रीय दायित्व को पूर्ण करने में अग्रसर करती है.

विशिष्ट अतिथि इस्तवा प्रेमानंद महाराज ने कहा कि वर्तमान युग में हमें सांस्कृतिक और आधुनिक शिक्षा दोनों की आवश्यकता है. जीवन पथ पर अग्रसर होने के लिए संस्कार युक्त शिक्षा की आवश्यकता है. रामकृष्ण मिशन इंग्लिश स्कूल इस कार्य को सामाजिक दायित्व के साथ पूरा कर रहा है.

वहीं विद्यालय के प्रिंसिपल शांतनु दत्त ने विद्यालय के 25 वर्षों के दौरान उपलब्धियां का वर्णन किया.
सचिन मलय कुमार खान ने भी स्कूल के स्थापना से लेकर अब तक के सफर के बारे में विवरण दिया.
कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन शिक्षक सोमेन दे, सेलिना परवीन, जेनिफर लौडन एवं कक्षा दशम की छात्रा श्रेया परी ने संयुक्त रूप से की. कार्यक्रम में स्कूल के छात्रों को एकेडमिक पुरस्कार भी प्रदान किया.

इस मौके पर पंपा खान, दुर्गा दत्त लोधा, अभय मोहंती, राजेश लोधा, शिक्षक सोमेन दे, पीके महंती, नदीम बेसरा, बिपाशा महतो, शीला महतो, शालिनी मिश्रा, असित दे, पीयूष रंजन महतो, सुमन पैरा, राजाराम भगत, ग्लोरिया जेना, दुआ आरिज, गौतम चक्रवर्ती, टुम्पा दे, अर्पिता बनर्जी, माला हांसदा, एलिना डेनियल आदि उपस्थित थे.

