Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: मारवाड़ी महिला समिति द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 30 यूनिट रक्त हुआ संग्रह

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना बाजार स्थित अग्रसेन स्मृति भवन (धर्मशाला) में रविवार को मारवाड़ी महिला समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में कुल 30 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. इस अवसर पर लगभग 45 लोगों ने पंजीकरण कराया. रक्तदान शिविर में जमशेदपुर ब्लड सेंटर की टीम ने महत्वपूर्ण योगदान दिया. टीम में डॉ. निर्जला झा, मि. त्रिलोचन बाग, चंदन कुमार, बिशाल मंडल, मि. सौमिक, मि. नसीम तथा मि. मंगल शामिल थे. इसके साथ ही भीबीडीए की टीम से सुनील मुखर्जी, प्रनब कुमार राय, काजल जगती, मनीष कुमार, वेद गर्व महतो, गौरी मुखर्जी और आशीष राय ने भी शिविर को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग दिया.

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

शिविर के दौरान एक थैलीसीमिया जागरूकता सेमिनार का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों को थैलीसीमिया रोग, उसके उपचार और नियमित रक्तदान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई. इस सेमिनार से लोगों में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ी. कार्यक्रम में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के स्थायी प्रकल्पों जैसे रक्तदान, अंगदान एवं सामाजिक सेवा से संबंधित विषयों पर भी जानकारी देकर उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया.

इस मौके पर लक्ष्मीनारायण दास, राजेश लोधा, दीपक झुनझुनवाला, बासुदेव रूंगटा, संजय लोधा, केशव रूंगटा, विवेकानंद लोधा, सुमीत शर्मा, हार्दिक यादव, समिति की अध्यक्ष नीता झुनझुनवाला, सचिव रीना केडिया, कोषाध्यक्ष सुमन लोधा, प्रांतीय संस्कार संस्कृति प्रमुख पुष्पा रूंगटा सहित राजकुमारी रूंगटा, संगीता केडिया, रीता लोधा, उमा लोधा, सुनीता रूंगटा, संगीत भारतीय, ममता लोधा सहित सभी सदस्यों ने शिविर के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया.

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

You missed