Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: खोड़ीपहाड़ी में बुरू बोंगा पाता नाच सह मेला का हुआ आयोजन, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड के जुगीतोपा पंचायत स्थित खोड़ीपहाड़ी पहाड़ पूजा के दुसरे दिन रविवार को कमेटी द्वारा बुरू बोंगा पाता नाच सह मेला का आयोजन किया गया. मेला में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम और पाता नाच प्रतियोगिता आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर मोहंती और विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय सदस्य महावीर मुर्मू शामिल हुए. इस अवसर पर सभी अतिथियों को पारंपरिक टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों ने धमसा बजाया. इस बुरू बोंगा पाता नाच प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पलाशबनी मारांग हरियार गांवता (झाड़ग्राम) और द्वितीय स्थान पर ज्योत्सना पूर्व पुरो तिलका मांझी उईहार गांवता (बांकुड़ा) ने बाजी मारी. इस दौरान आए हुए अतिथियों ने विजेता हुए प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया.

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

 

मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विधायक समीर मोहंती ने कहा कि मेला झारखंडियों के लिए सिर्फ मनोरंजन का माध्यम ही नहीं बल्कि यह मेला जनजातीय समाज की संस्कृति परंपरा और उनकी आर्थिक संरचना का इतिहास भी बताता है. क्षेत्र के लोग लगातार एक महीना प्रकृति का पूजा करते है. वे प्राकृतिक को देवता मानते है और पहाड़ की पूजा करते है. इस मेला को लोग एक त्योहार के रूप में मनाते हैं. विधायक ने बताया कि संस्कृति को ध्यान में रखते हुए इसको सुंदर और सज्जित करने का काम किया है.

इस मौके पर कमिटि के अध्यक्ष रूपचांद हाँसदा, सचिव रूद्र प्रताप महतो, प्रमुख धनंजय करुणामय, पूर्व जिला परिषद जगन्नाथ महतो, अमर हाँसदा, बैधनाथ माहाली, राजेश्वर महतो, श्यामल कुमार महतो, मथुर चन्द्र महतो, भरत मुंडा, सुनील वरण घोष, धर्म दास हाँसदा, हरिपद मंडल, अर्जुन गोप, राजेन सोरेन, तपन टुडू, सुनील वरण घोष, हरेन माहाली, पूर्णचंद्र हाँसदा, बासु महतो, अरूण हाँसदा, सुनील सोरेन, असित कुमार करुणामय, संजय राणा, डमन महतो, सुबोध मुर्मू, कृष्ण पद महतो, गोराचांद सोरेन, दशरथ माहाली, रतन गोप, भानु माहाली, परितोष गोप, मोहित महतो, प्रसन्नजीत माहाली, खीरोद गोप, रमेश मुण्डा, बासु सोरेन, लखीराम माहाली, राजेश गोप, देवेंद्र गोप, संग्राम टूडू आदि उपस्थित थे.

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

You missed