
चाकुलिया: केरुकोचा साबुआ हाँसदा स्मारक समिति के तत्वाधान में मनाया गया 38वां शहीद साबुआ हांसदा का शहादत दिवस
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया के केरूकोचा फुटबॉल मैदान में शुक्रवार को केरुकोचा साबुआ हाँसदा स्मारक समिति के तत्वाधान में 38वां शहीद साबुआ हांसदा का शहादत दिवस मनाया गया. इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में ईचागढ़ विधायक सविता महतो और विशिष्ट विधायक समीर मोहंती, पोटका विधायक संजीव सरदार, पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू समेत अन्य ने शहीद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. इसके पूर्व अतिथियों ने शाहिद की बेदी पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.


इस कार्यक्रम के पूर्व तीरंदाजी प्रतियोगिता पुरुष और महिला, लॉन्ग जंप, हाई जंप, 800 मीटर दौड़ पुरुष 600 मीटर दौड़ महिला, 600 मीटर दौड़ बालक और 400 मीटर दौड़ बालिका के बीच प्रतियोगिता कराया गया.

समारोह को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि विधायक सविता महतो ने कहा की शहीद साबुआ हांसदा ने जंगल संरक्षण के आंदोलन में शहीद हुए हैं. जल जंगल और जमीन ही हमारी पहचान है. समाज के युवा उनकी जीवनी से प्रेरणा लेकर उनके बताएं मार्ग पर चलें और अपनी संस्कृति का संरक्षण करें तभी समाज का संरक्षण होगा. उन्होंने कहा की राज्य के सीएम हेमंत सोरेन के विकास कार्यों को देखकर विपक्षी दल घबरा गये है और सरकार के खिलाफ लोगों को बरगलाने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती ने अपने विस क्षेत्र का विकास करने का काम किया है. आज हर बहन-बेटी को पेंशन और सम्मान मिल रहा है. इसके अलावा तेजी से विकास योजनाओं को भी धरातल पर उतारा जा रहा है. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ही शहीदों को मान सम्मान के साथ उनके परिवार वालों को नौकरी देने का काम किया है. हेमंत सरकार ने सर्वजन पेंशन योजना पारित कर लाभ देने का काम किया है. हेमंत सरकार ने माता और बहनों के सम्मान में मंईयां योजना पारित कर हर माह 2500 रूपए देकर महिलाओं को सशक्तिकरण बनाने का काम किया है. सरकार की सोच है की परिवार की महिला शिक्षित होंगी तो परिवार शिक्षित होगा और महिला सशक्त होगी तो परिवार सशक्त होगा इसी तर्ज पर सरकार कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने 200 यूनिट फ्री बिजली देने का काम किया है ताकि गरीब के घर भी रोशन हो सके. वहीं भाजपा के कार्यकाल में बिजली के मुल्य में वृद्धि करने का काम किया और लोगों को जेल भेजने का काम किया है.

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक समीर मोहंती ने कहा की जल जंगल जमीन हमारा नारा है और साबुआ हांसदा ने जंगल संरक्षण के लिए जीवन की आहूति दी. उन्होंने कहा कि समाज के युवा शहीद साबुआ हांसदा की जीवनी से प्रेरणा लेकर उनकी बताएं मार्ग पर चलें तभी सही मायने में शहीद साबुआ हांसदा की श्रद्धांजलि होगी. भाजपा झारखंड में राज किया परंतु राज्य के लोगों का भला नहीं हुआ. हेमंत सरकार के कार्यकाल में मंईयां योजना, आबुआ आवास, पैंशन, गुरूजी क्रेडिट कार्ड, धोती साड़ी योजना समेत अन्य कई जन कल्याणकारी योजनाएं पारित कर लोगों को लाभान्वित करने का काम किया है.
इस मौके पर बीस सूत्री उपाध्यक्ष मोहन कर्मकार, पूर्व जिला अध्यक्ष महावीर मुर्मू, संयोजक प्रमुख बाघराय मांडी, पूर्व जिला परिषद सदस्य चंद्रावती महतो, आदित्य प्रधान, प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, हीरामनी हांसदा, फुलमनी मांडी, भृति सुंदर महतो, समीर दास, गौतम दास, सोमेश चंद्र सोरेन, श्याम मांडी, कृति सुंदर महतो, तापस दास, विशाल बारीक, सिद्धेश्वर हांसदा, सुनील महतो, विक्टर मुर्मू, मौशमी मल्लिक आदि उपस्थित थे.

